Search

 
 
 

धनबाद : कन्हैया दयालु हो जाए तो जीव सीधे जा सकता है बैकुंठ : माधव महाराज

 

श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण का गुणगान, भक्त हुए भाव विभोर

Maithon :  चिरकुंडा श्रीश्री राम भरोसा धाम सार्वजनिक मंदिर की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में 30 जून शुक्रवार को कथा वाचक माधव जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण पुष्टि पुरुषोत्तम हैं, अत: वे सद्यःमुक्ति देते हैं. यदि कन्हैया किसी जीव के प्रति दयालु हो जाए और कृपा कर दे तो जीव सीधा बैकुंठ जा सकता है. कहा कि वैसे भगवान की सामान्य कृपा तो सभी जीवों पर होती है, किन्तु  किसी जीव पर वह विशिष्ट कृपा भी कर देते हैं. जब कोई जीव परमात्मा की प्रार्थना, धारण, चिंतन, साधना करते- करते थक हार कर रोने लगता है, दीन हो जाता है, तो उस जीव पर प्रभु की विशिष्ट कृपा दृष्टि होती है और उसकी उसी जन्म में मुक्ति हो जाती है. श्री कृष्ण तो ब्रह्मांड के स्वामी हैं. वह जो चाहें सो कर सकते हैं. श्री कृष्ण तो अनुग्रह अर्थात पुष्टि पुरुषोत्तम हैं. जिस किसी जीव पर वह अनुग्रह करते हैं वह तत्काल मुक्त हो जाता है. श्री कृष्ण जब चाहे किसी भी सुपात्र जीव को बंधन मुक्त कर सकते हैं. परमात्मा प्रमेयबल से किसी भी वैष्णव को तत्काल मुक्त कर सकते हैं. श्रीकृष्ण सद्यः मुक्ति के दाता हैं. इस अवसर पर राम भरोसा धाम मंदिर के प्रधान पुजारी रामरतन पांडे, आचार्य अविनाश पांडे, एकानन्द पांडे, मनोज कुमार पांडे, सत्येंद्र पांडे, पुरुषोत्तम पांडे, शशि भूषण पांडे सहित चिरकुंडा के भक्तगण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही