Search

 
 
 

धनबाद : स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिली तो सिंफर में तालाबंदी- रमेश टुडु

 
Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा रोड स्थित सीएसआईआर (सिंफर) कंपनी में स्‍थानीय लोगों को नौकरी देने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने 8 जुलाई को कंपनी के गेट नबर 2 पर धरना दि‍या. धरना में सैकड़ों  ठेका कर्मी शामि‍ल थे. धरना का नेतृत्व कर रहे झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडु ने कहा कि सिंफर के चिह्न‍ित कर्मचारियों के साथ प्रबंधन अन्याय कर रहा है. कर्मचारियों की मांगों पर प्रबंधन से वार्ता भी हुई, जिसे नजरअंदाज कर दि‍या गया. उन्‍होंने स्थानीय लोगों की जमीन पर कंपनी बनी है, लेकिन बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है. झामुमो इसे बर्दाश्‍त नहीं करेगा. यदि प्रबंधन ने नौकरी में स्‍थानीयों को प्राथमिकता नहीं दी, तो सिंफर में तालाबंदी की जाएगी. यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि झारखंड में प्राइवेट व सरकारी संस्थानों में स्थानीय लोगों की 75% नौकरी देने होगी. इसे सिंफर में भी लागू करना होगा. प्रफुल्ल मंडल ने कहा कि जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र से लड़कर अलग राज्य लिया है, उसी तरह सिंफर से लड़कर स्थानीय लोगों को रोजगार और न्याय दिलाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/bccl-and-cisf-responsible-for-coal-theft-in-dhanbad-anoop-singh/">धनबाद

में कोयला चोरी के लिए BCCL और CISF जिम्मेवार- अनूप सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही