Search

 
 
 

धनबाद : गैलन में तेल नहीं मिलेगा तो अंधेर नगरी में जनरेटर कैसे चलेगा हुजूर!

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-comrade-ak-rai-was-the-epitome-of-service-and-dedication-arup-chatterjee/">(Dhanbad)

जिले के पेट्रोल पंपों से बोतल व गैलन में पेट्रोल-डीजल देने पर डीसी संदीप सिंह ने रोक लगा दी है. इससे संबंधि‍त निर्देश सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दि‍या गया है. ऐसा सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है. हालांकि डीसी के इस फैसले से व्‍यसायियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने डीसी से पहले की तरह गैलन व बोतलों में डीजल व पेट्रोल की मांग की है. चैंबर अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने डीसी को ट्वीट कर कहा है कि धनबाद में इन दिनों बिजली की व्यवस्था काफी दयनीय हो चुकी है. पूरा कोयलांचल अंधेर नगरी बन चुका है. बिजली संकट के चलते जिले के बड़े व्यवसायियों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों को भी जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है. ऐसे में अगर उन्हें गैलन और बोतलों में डीजल और पेट्रोल नहीं मिलेगा तो जनरेटर कैसे चलाएंगे. उनका व्यवसाय कैसे चलेगा. जहां तक पेट्रोल की बात है, तो कभी-कभार बीच सड़क पर ही वाहन का पेट्रोल खत्म हो जाता है. मजबूरी में पेट्रोल पंप से उन्हें बोतल या गैलन में पेट्रोल लेना पड़ता है. ऐसे में अगर पंप संचालक बोतल या गैलन में पेट्रोल नहीं देंगे, तो लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.उन्होंने डीसी से पहले की तरह गैलन और बोतलों में डीजल व पेट्रोल देने की अनुमति देने की मांग की.

देश के कई शहरों में तनाव के मद्देनजर डीसी ने लगाई है रोक

उल्‍लेखनीय है कि रांची समेत देश के कई शहरों में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. अधि‍कारी कोई रिस्क लेना नहीं चाह रहे हैं. अनहोनी से बचने के लिए ही डीसी ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी कर ग्राहकों को बोतल या गैलन मे पेट्रोल या डीजल देने से मना किया है. डीसी के इस आदेश जिला पुलिस सख्ती से पालन करा रही है. पुलिस ने सभी पेट्रोल पंपों में पोस्टर चिपका कर नियम का पालन करने की हिदायत दी है.  कुछ ग्राहकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बोतलों में पेट्रोल नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sharda-singh-a-supporter-of-mla-dhullu-mahto-became-the-president-of-dhanbad-zilla-parishad/">धनबाद

जिला परिषद की अध्‍यक्ष बनी MLA ढुल्लू महतो की समर्थक शारदा सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही