Search

 
 
 

धनबाद : संगठित अपराध हुआ तो थानेदार पर होगी कार्रवाई- सिटी एसपी  समेत 2 खबरें

 
Dhanbad : धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र के थानेदारों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने थानेदारों को शहर में अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि यदि संगठित अपराध के मामले सामने आए, तो सख्त कार्रवाई के लिए थानेदार तैयार रहें. खासकर विधि व्यवस्था के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर थाना आए, तो उसके साथ ऐसा व्यवहार करें, जिससे उसे इस बात का अहसास हो कि पुलिस जनता की सेवा और रक्षा के लिए तत्पर है. क्षेत्र के दागियों और अपराधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर दबोच कर जेल भेजने की बात कही. जिन मामलों में पुलिस का अनुसंधान लंबित चल रहा है, उनमें तेजी लाने और वारंट-कुर्की का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में थानेदारों के अलावा संबंधित क्षेत्र के डीएसपी भी मौजूद थे.

बाघमारा डीएसपी ने किया तोपचांची थाना का औचक निरीक्षण

Topchanchi : बाघमारा डीएसपी महेश प्रजापति ने मंगलवार की देर शाम तोपचांची थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना प्रभारी को थाने में पेंडिंग मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर रिलेशनशिप बनाने की बात कही. इस दौरान उन्होंने थाना के सभी रिकॉर्ड चेक किए. मौके पर तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआई अनिल विद्यार्थी, सुभाष एक्का, महावीर प्रधान, दिनेश मुंडा, शैलेंद्र प्रसाद , राकेश कुमार, सुमन सिंह, शशि प्रभा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaros-new-dc-jadhav-vijaya-narayan-rao-takes-charge/">बोकारो

की नई डीसी जाधव विजया नारायण राव ने पदभार संभाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही