Dhanbad : आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध अस्पतालों के संचालकों ने कहा है कि सरकार की ओर से भुगतान नहीं होने के कारण अब इस योजना के तहत आगे इलाज करना संभव नहीं है. संचालकों ने नामधारी अस्पताल में 15 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में परेशानी का इजहार किया. प्रेस कान्फ्रेंस में पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के डॉक्टर निखिल ड्रोलिया ने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण अब आगे इलाज नहीं कर सकते हैं. आयुष्मान भारत के तहत हर दिन नियमों में बदलाव हो रहा है. फलस्वरूप निजी अस्पताल और नर्सिंग होम की परेशानी बढ़ रही है.
: लू के मरीजों के इलाज को सदर अस्पताल में 10 आईसीयू बेड तैयार [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-10-icu-beds-ready-in-sadar-hospital-for-the-treatment-of-heat-stroke-patients-2/">
गड़बड़ी है तो कार्रवाई करें, सभी का भुगतान न रोकें
उन्होंने कहा कि यदि कोई अस्पताल गड़बड़ी करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए. परंतु सभी अस्पतालों का भुगतान रोक देना जायज नहीं है. डॉ. राकेश इंदर ने बताया कि भुगतान नहीं होने के कारण अब आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का ऑपरेशन अथवा इलाज नहीं किया जा सकता है. इतना बड़ा खर्च उठा कर अस्पताल इलाज नहीं कर सकते हैं. मौके पर डॉ. राकेश इंदर, रवि जीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-icu-beds-ready-in-sadar-hospital-for-the-treatment-of-heat-stroke-patients-2/">धनबाद: लू के मरीजों के इलाज को सदर अस्पताल में 10 आईसीयू बेड तैयार [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-10-icu-beds-ready-in-sadar-hospital-for-the-treatment-of-heat-stroke-patients-2/">
Leave a Comment