Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूजा कमेटी डीजे बजाने पर करे मजबूर तो प्रशासन होगा जवाबदेह : संघ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला प्रशासन ने सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रोक लगा दी है. जिला प्रशासन के आदेश से नाराज विद्युत साउंड एंड डीजे संघ के पदाधिकारियों ने 23 जनवरी सोमवार को हीरापुर सजावट वाटिका में बैठक की. बैठक में हालांकि आदेश पर नाराजगी जताई गई, मगर उसके समर्थन का फैसला भी किया गया. जानकारी देते हुए विद्युत साउंड एंड डीजे संघ के महासचिव शिवकुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के डीजे पर बैन लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. जिले भर में कुल 15 सौ से अधिक सदस्य हैं. बावजूद बैठक में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस प्रशासन के आदेश को मानने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत पर विसर्जन में डीजे नहीं बजाएंगे. परंतु पूजा कमेटी द्वारा दबाव डाल कर डीजे बजाने पर मजबूर  किया गया तो सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही