Search

 
 
 

धनबाद: ग्रामीण समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो झामुमो करेगा आंदोलन

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) ग्रामीण समस्याओं के निराकरण के लिए झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल ने बुधवार 24 अगस्त को मुगमा एरिया के एपीएम बीके भौमिक से मुलाकात की. उन्होंने जमीन के बदले मुआवजा व नियोजन, तिलतोडिया व मडमा गांव में पेयजल सहित कई समस्या, सांगामहल परियोजना के विस्तारीकरण सहित कई मुद्दों पर बातचीत की. तिलतोडिया गांव में जलापूर्ति समस्या का जल्द निदान कराने की बात कही. एपीएम ने एक माह के अंदर जलापूर्ति पाइप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मड़मा के संबंध में टीम गठित कर गांव का सर्वे कराने का आश्नासन दिया.

  मांगों पर पहल नहीं हुई तो होगाआंदोलन : अशोक

झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि प्रबंधन के मनमाने रवैये के विरुद्ध ईसीएल मुगमा एरिया के मुख्य द्वार पर धरना आंदोलन दिया जाएगा. ज्ञात हो कि ईसीएल प्रबंधन ने 1987,1988 में नेपाल मंडल की जमीन का अधिग्रहण किया था. परंतु आज तक न तो जमीन के एवज में प्रबंधन ने उसे मुआवजा और ना ही नियोजन दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से एपीएम बी के भौमिक, एलआरई रंजीत सिंह व लखीमाता ग्रुप के एजेंट प्रतिनिधि रामजी कुमार सिंह, जबकि ग्रामीणों की ओर से झामुमो नेता अशोक मंडल,विमल चक्रवर्ती, ठाकुर मांझी, नईम शेख सहित कई गणमान्य शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-will-protest-if-jamadoba-phusbangla-railway-gate-is-not-opened-ragini-singh/">धनबाद:

 जामाडोबा फुसबंग्ला रेलवे फाटक नहीं खोला गया तो देंगे धरना: रागिनी सिंह [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही