Search

 
 
 

धनबाद : सेल टासरा प्रबंधन ने रैयतों की मांगें पूरी नहीं की तो होगा आंदोलन- गोवर्धन

 
Sindri : रोहड़ाबांध और टासरा मौजा की 224 एकड़ भूमि का एकमुश्त अधिग्रहण सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर रैयत ग्रामीण संघर्ष समिति ने सोमवार को प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा. समिति के सदस्य गोवर्धन मंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि टासरा मौजा के भूमि अधिग्रहण में पुरानी कंपनी लिंको के धोखा को स्थानीय लोग भूले हुए नहीं हैं. सेल की नई ठेका एजेंसी कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने काम शुरू कर दिया है. समिति ने टासरा प्रबंधन को 12 सूत्री मांगपत्र सौंप दिया है, जिसमें रोहड़ाबांध और टासरा के रैयतों की भूमि का एकमुश्त अधिग्रहण, विस्थापन से पहले पुनर्वास, आरएनआर पॉलिसी के तहत सभी विस्थापितों को 5 डिसमिल भूमि देने की मांग शामिल हैं. इसके साथ ही वाशरी का निर्माण टासरा प्रोजेक्ट स्थल में कराने और विस्थापितों को शत प्रतिशत नियोजन देने व एमडीओ कार्यालय टासरा मौजा में स्थापित करने की मांग की गई है. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को पूरा नहीं करने पर समिति चरणबद्ध आंदोलन करेगी. मौके पर गोवर्धन मंडल, गर्जन सिंह, अनिल सिंह, पूरन सिंह, देवेन मंडल, जीतू सिंह, गोपाल महतो, प्रभाष पाण्डेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-silent-demonstration-of-brp-crp-workers-demanding-increase-in-honorarium//">धनबाद

: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बीआरपी-सीआरपी कर्मियों का मौन प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही