Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पत्रकार पर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना

Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर के पत्रकार प्रवीर महतो पर गोली चलाने वालों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकारों ने सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार को मंगलवार 23 मई को उनके रोहड़ाबांध स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. इसके पूर्व कोयलांचल पत्रकार संघ के बैनर तले बाइक रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया. संघ ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना व ओपी में सांकेतिक धरना दिया जाएगा. सिंदरी एसडीपीओ ने कहा कि प्रशासन हर बिंदु पर जांच कर रही है. प्रकाशित खबरों के आधार पर भी पूछताछ जारी है. किसी भी निर्दोष को सजा नहीं दी जाएगी, लेकिन अपराधियों को बख्शा भी नहीं जाएगा. पत्रकारों को भी चाहिए कि प्रशासन की मदद कर गुनहगारों का पर्दाफाश करे. उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कांड का भंडाफोड़ करेगी. कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई संतोषजनक है. लेकिन 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संघ जिला के प्रत्येक थाना व ओपी में सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रकट करेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में कोयलांचल पत्रकार संघ के महामंत्री राहुल मिश्रा, अध्यक्ष मुख्तार अहमद, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह, अनुशासन समिति अध्यक्ष सतीश सिन्हा, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सहकोषाध्यक्ष मो शमीम, गणेश तिवारी, सी डी मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुधीर रजक, नागेश्वर पासवान, संजय पाण्डेय, शंकर झा, गुलजार आलम, श्रवण पासवान, रामप्रवेश कुमार, दीपक दूबे, वसंत विश्वकर्मा, दीपक पाण्डेय, कुंदन विश्वकर्मा, अशोक निषाद, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, विनय सिंह, अखिलेश मिश्रा, मो रिजवान, शशि मिश्रा, विनोद पाठक, अवतार सिंह, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, सचिन सिंह, बर्मेश्वर शर्मा, शंकर पाण्डेय, सुरेश प्रसाद सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही