Search

 
 
 

धनबाद : सीएम पर ही भ्रष्टाचार का आरोप तो उनकी कैबिनेट पाकसाफ कैसे- रवींद्र राय

 
Dhanbad : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए अपने परिवार को संपन्न बनाने की कोशिश की. यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है. इलेक्शन कमीशन ने भी उन्हें अयोग्य ठहरा दिया है. ऐसे में हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर अविलंब पद से इस्तीफा देकर सत्ता से दूर हो जाना चाहिए. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-problems-of-builders-will-be-overcome-by-following-rera-law-and-mutual-coordination-amresh/">(Dhanbad)

जिले के गोविंदपुर चल रहे प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में 27 अगस्तक को भाग लेने पहुंचे रवींद्र राय मीडिया से बात कर रहे थे. कहा कि अगर मुख्यमंत्री पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लग जाए, तो उनकी कैबिनेट पाकसाफ कैसे रह सकती है. इस सरकार को जाना ही होगा. राज्यपाल ने अपना काम कर दिया है, अब सीएम को अयोग्य ठहराने की अधिसूचना निर्वाचन आयोग को करनी है.

सर तन से जुदा का नारा लगाने वालों पर कार्रवाई हो

भाजपा नेता टी राजा प्रकरण व सर तन से जुदा करने वाले नारे पर उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें बहाना खोज रही है. सर तन से जुदा करने की नारेबाजी इसी की कड़ी है.ऐसे तत्वों पर रोक लगनी चाहिए. भाजपा देश में शांति चाहती है. इसीलिए गलत बयान देने टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. कानून भी अपना काम कर रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-success-comes-from-hard-work-dont-nurture-ego-after-that-narsaria/">धनबाद

: कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता, इसके बाद अहंकार न पालें- नरसरिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही