Search

 
 
 

धनबाद : कोयला मजदूर ठान लें तो दिल्ली की बत्ती बुझ जाएगी- तपन सेन

 

ईसीएल मुख्यालय पर वामपंथी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना 

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को हड़ताल 

Rajkumar Mahato  Nirsa : वामपंथी मजदूर संगठन बीसीकेयू व सीएमसी के बैनर तले हजारों मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को ईसीएल मुख्यालय सांकतोडिया के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. मजदूर जुलूस की शक्ल में सांकतोडिया पहुंचे और केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद तपन सेन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन एमडीओ व रेवेन्यू शेयरिंग के माध्यम से कोलियारियों का निजीकरण कर रहे हैं. श्रम कानूनों को बदलकर नए कानून के माध्यम से मजदूरों के शोषण की साजिश रची जा रही है. उन्होंने इसके खिलाफ मजदूर संगठनों की एकजुटता की अपील की. कहा कि भूगर्भ खदानों को बंद कर आउटसोर्सिंग कंपनियों से खुली खदानें खोलवाई जा रही हैं. सरकार कारपोरेट घरानों के इशारों पर काम कर रही है. कोयला मजदूर देश की रीढ़ हैं. उनकी बदौलत ही देश की ऊर्जा की जरूरतें पूरी हो रही हैं. यदि कोयला मजदूर ठान लें तो दिल्ली की बत्ती गुल हो जाएगी. ऑल इंडिया कोल वर्क्स के महासचिव डीडी रामानंद ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में 16 फरवरी को हड़ताल बुलाई गई है. उन्होंने कोयला मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की.

ईसीएल मुख्यालय में मजदूरों का कोई काम नहीं हो रहा : अरूप

बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी ने कहा कि ईसीएल मुख्यालय में मजदूरों का कोई काम नहीं हो रहा है. मजदूरों के आश्रितों को नियोजन में देरी की जा रही है. भू-गर्भ से सरफेस में लगाए गए मजदूरों का समझौता के बाद भी नियमितीकारण नहीं हो रहा है. उन्होंने मजदूरों से एमडीओ और रेवेन्यू शेयरिंग के खिलाफ 12 फरवरी को गोपीनाथपुर कोलियरी में होने वाली सभा सफल बनाने की अपील की. प्रदर्शन में मुग्मा क्षेत्र से काफी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया. मौके पर बीसीकेयू के आगम राम, कार्तिक चंद्र दत्त, बादल बाउरी, रामजी यादव, कमल बाउरी, बापी गोप, दीपक सिंह, शंकर महतो, टुटुन मुखर्जी, मुमताज अंसारी, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tata-steel-foundation-distributed-artificial-devices-to-50-disabled-people/">धनबाद

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने 50 दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम उपकरण 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही