Search

 
 
 

धनबाद:  मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : हरि प्रसाद पप्पू

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) कुसुण्डा क्षेत्रीय कार्यालय में BCKU के बैनर तले मजदूरों ने गुरुवार 23 जून को 33 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. बाद में मजदूरों ने महाप्रबंधक को मांग पत्र भी सौंपा. धरना में धनसार, बसरिया, गोधर  समेत कुसुण्डा एरिया के सैकड़ों कामगार मौजूद थे. नेतृत्व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू कर रहे थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संगठित, असंगठित मजदूर व ग्रामीणों की 33 सूत्री मांगों को लेकर 23 जून को धरना दिया गया और मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा गया. उन्होंने कहा कि मजदूरों की तमाम मांगें JBCCI के रोल में है. इसलिए प्रबंधन मजदूरों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे. अगर मांगों पर गोलमटोल जवाब दिया गया तो अगले चरण में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-during-the-monsoon-session-nutrition-sakhis-will-stage-a-sit-in-in-ranchi/">धनबाद

: मानसून सत्र के दौरान रांची में धरना देंगी पोषण सखियां [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही