Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीवीसी ने विस्थापितों को उनका हक नहीं दिया तो आंदोलन- अशोक मंडल

Maithon : दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले डीवीसी के विस्थापितों ने 27 फरवरी को डीवीसी के प्रशासनिक भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि खुद विस्थापित होने के नाते विस्थापितों का दर्द समझता हूं. डीवीसी की स्थापना के 75 साल बाद भी विस्थापितों को न्याय नहीं मिला. प्रबंधन इस दिशा में जल्द पहल करे, नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.  कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डीवीसी के विस्थापितों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व नौकरी देनेद के लिए प्रबंधन को आदेश दिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ. दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष वासुदेव महतो ने कहा कि प्रबंधन अब तक विस्थापितों को केवल आश्वासन देता रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. करीब 2 घंटे चले आंदोलन के बाद विस्थापितों के प्रतिनिधियों के साथ डीवीसी के उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अनूप पुरकायस्थ के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. प्रदर्शन में सुकेश मुखर्जी, परेश मरांडी, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, सुनील मरांडी, गोराचंद्र पंडित, भागीरथी मंडल, फटीक गोराई, आनंदी बास्की, सुरेंद्रनाथ सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

पेयजल संकट से जूझ रहे मंगलमारा में डीवीसी ने कराई बोरवेल

एग्यारकुंड प्रखंड की कालीपहाड़ी पूर्व पंचायत क्षेत्र के मंगलमारा गांव के लोग पेयजल संकट झेलने को मजबूर हैं. इसे देखते हुए डीवीसी ने 27 फरवरी को सीएसआर फंड से गांव में एक हजार फीट की बोरवेल कराई. इससे ग्रामीणों में खुशी है. ज्ञात हो कि गांव के लोग पानी के लिए बराकर नदी पर निर्भर रहते हैं. गर्मी में नदी सूख जाने से चुंआ के पानी से किसी तरह काम चलाते हैं. बोरवेल होने से पानी की समस्या का समाधान होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pipe-burst-while-laying-cable-in-putki-water-entered-6-shops-damage-worth-lakhs/">धनबाद

: पुटकी में केबल बिछाने में पाइप फटा, 6 दुकानों में घुसा पानी, लाखों की क्षति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही