Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एमपीएल में हाइवा का भाड़ा 20% नहीं बढ़ा तो 15 से चक्का जाम- उज्जवल

Nirsa : निरसा हाइवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति ने निर्णय लिया है कि यदि एमपीएल प्रबंधन ने हाइवा के किराए में 14 अप्रैल तक 20% बढ़ोतरी नहीं की 15 अप्रैल से ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी जाएगी. यदि इसके बाद भी प्रबंधन की नींद नही खुली तो रेलवे से ट्रांसपोर्टिंग भी बाधित की जाएगी. समिति के अध्यक्ष उज्जवल तिवारी ने 7 अप्रैल को प्रेसवार्ता में निर्णय की जानकारी दी. कहा कि 2 दिन पहले बाहर के दो ट्रांसपोर्टरों ने कम रेट पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर लिया है. इससे साफ होता है कि ट्रांसपोर्टर कोयला की हेराफेरी कर अपनी जेब गर्म और हाइवा मालिकों का शोषण करेंगे. समिति ट्रांसपोर्टरों की मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगी. प्रबंधन को भाड़ा में 20% की बढ़ोतरी करनी ही होगी. प्रेसवार्ता में समिति के सचिव संजय सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही