Search

 
 
 

धनबाद :सरकार ने दवाओं पर टैक्स कम नहीं किया तो जोदार आंदोलन– यूनियन

 
Dhanbad : दवाओं पर टैक्स में वृ​दि्ध​ के ​​खिलाफ बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटिव यूनियन की धनबाद https://lagatar.in/dhanbad-in-896-shops-of-the-zilla-parishad-the-lease-agreement-of-many-failed-the-rent-is-not-increasing/">

class="spellred">(Dhanbad)
इकाई ने 26 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. यूनियन की ओर से मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. अध्यक्ष संजय आईएच ने कहा कि दवाएं जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत जरूरी हैं. इनका इस्तेमाल अमीर-गरीब सभी के इलाज में होता है. लेकिन महंगी दवाएं गरीबों के वश में नहीं हैं . सरकार कीमत घटाने की बजाय टैक्स के जरिये मुनाफाखोरी कर रही है. वर्ष 2016 से पहले दवाओं पर 5 फीसदी टैक्स लगता था, जो अब बढ़कर 12 फीसदी हो गया है. सरकार लोगों को रिलीफ देने की जगह उनका शोषण कर रही है.
उन्होंने कहा कि यूनियन की चार सूत्री मांगों पर यदि सरकार ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा. 4 सूत्री मांगों में दवाओं की कमीतों में बेतहाशा वृद्धि पर अविलंब रोक लगाने, जरूरी दवाओं को टैक्स फ्री करने, देश के कुल घरेलू उत्पाद का 5% स्वास्थ्य के लिए आवंटन करने व दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग शामिल है. उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में बिहार-झारखंड मेडिकल व सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन की राज्य स्तरीय रैली होगी. इसके बाद केंद्र सरकार को आमजनता के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा जाएगा. धरना-प्रदर्शन को प्रभात कुमार, अभय कुमार, सुख सागर पाण्डेय, प्रवीर घोष, शुभम बनर्जी आदि ने संबो​धित किया. 
यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-staff-co-ordination-opposes-privatization-in-coal-india/">

धनबाद: बीसीसीएल स्टाफ को-आर्डिनेशन ने किया कोल इंडिया में निजीकरण का विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही