Search

 
 
 

धनबाद : सरकार संजीव को सजा कराना चाहती है तो वह उसका इलाज क्यों कराएगी

 

कोर्ट में अधिवक्ता ने दी दलील, एसएनएमएमसीएच व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सौंपी रिपोर्ट

Dhanbad :  पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में विगत छह वर्षों से जेल में बंद संजीव सिंह के बेहतर इलाज के लिए सुपर मल्टी स्पेशिलियिटी अस्पताल भेजे जाने के आवेदन पर आज शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एसएनएमसीएच एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद कार्यालय द्वारा रिपोर्ट अदालत में पेश की गई. एसएनएमएमसीएच ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पूर्व में संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजे जाने की अनुशंसा की गई थी. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय की रिपोर्ट में बताया गया कि संजीव सिंह की जो बीमारी है, उसका इलाज धनबाद के एशियन जालान व अशर्फी अस्पताल में उपलब्ध है. इस पर दलील देते हुए अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा कि संजीव सिंह की हालत अस्पताल में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. यदि समय पर ठीक ढंग से इलाज की सुविधा नहीं मिली तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. जावेद ने दलील देते हुए कहा कि राज्य सरकार संजीव को सजा कराना चाहती है तो वह उसका इलाज क्यों कराएगी. संजीव सिंह का कई दिनों से यूरिन डिस्चार्ज नहीं हो रहा है. उनका बीपी बढ़ा हुआ है. उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है. वह सभी बात भूल जा रहे हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें अविलंब उनके खर्चे पर ही सही, सुपर मल्टी स्पेशिलियटी अस्पताल में भेजा जाना चाहिए. उभय पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही