Search

 
 
 

धनबाद: रोकने पर नहीं रुका पति तो नव विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र में ईस्ट बरारी बजरंगबली मंदिर के समीप स्थित बस्ती में 21 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कैलाश भुईयां की छोटी पुत्री ज्योति कुमारी शनिवार 20 अगस्त की  देर रात अपने मायके में ही फंदे से झूल गई. स्वजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई. सूचना पाकर अलकडीहा ओपी के सहायक पुलिस निरीक्षक आरएन झा और शंकर ठाकुर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. ज्योति का विवाह मात्र दो माह पूर्व कतरास निवासी दीपक भुईयां के साथ धूमधाम से हुआ था. बताते हैं कि पति दीपक पिछले दो दिन से ससुराल में ही था. शनिवार की शाम को पति अपने घर चला गया. इसके बाद ही ज्योति ने देर रात आत्महत्या कर ली. बताते हैं की वह पति दीपक को एक दिन और रुकने के लिए कह रही थी. परंतु जरूरी काम होने का हवाला देकर वह अपने घर चला आया. पुलिस यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए गंभीरता से छानबीन कर रही है़. स्वजनों ने कहा कि ज्योति बहुत ही व्यवहारिक थी. स्वजन रो रोकर बेहाल हैं. पड़ोसी दुखी परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं. मोहल्ले में मातम छा गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-who-came-to-vaccination-camp-asked-scindia-for-airport/">धनबाद

: वैक्सीनेशन कैंप में आए लोगों ने सिंधिया से एयरपोर्ट मांगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही