Search

धनबाद : 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं हुई तो सरकार की खैर नहीं- अमित

Jharia : सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि यदि झरखंड में 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं हुई, तो हेमंत सोरेन सरकार की खैर नहीं है. जनता सरकार की नींद हराम कर देगी. अमित महतो नीति के समर्थन में 9 अप्रैल को झरिया विधानसभा में निकली मैराथन दौड़ के बाद जोड़ापोखर बस्ती के मैदान में बैठक को संबोधित कर रहे थे. 21 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शमिल हुए. मौके पर दीपक महतो, तरन महतो, करन महतो, मनोज महतो, शक्ति महतो, किशोर महतो, रीतलाल महतो, प्रशांत महतो, समीर महतो आदि ने भी विचार रखे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp