Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पार्वती के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आन्दोलन : विकास महतो

Advertisement
Advertisement
Dhanbad  :  72 घंटे का अल्टीमेटम 24 मार्च को समाप्त हो जाएगा. इस बीच अगर पार्वती के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 24 मार्च से उग्र आंदोलन होगा, जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी .पार्वती की हत्या बीसीसीएल के अधिकारियों द्वारा साजिश के तहत की गई है. उक्त बातें 23 मार्च को पी बी एरिया में मृतका के परिजनों से मिलने के दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास महतो ने मीडिया से कही. उन्होंने कहा कि अब झारखंड और बलिदान नहीं सहेगा. जल, जमीन हमारी है, हमारी जमीन पर बीसीसीएल और सेल कार्य कर रहा है. बावजूद हमारा शोषण हो रहा है. इस मामले में सरकार और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. 23 मार्च को ए एस पी मनोज स्वर्गीयारी पी बी एरिया पहुंचे और मृतका के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. घटना स्थल का जायजा भी लिया. घटना स्थल का जायजा लेने के बाद ए एस पी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना की हर पहलू की जांच पड़ताल  की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पी बी एरिया के कार्यालय से शव उठाने की बात भी गांव वालों और मृतका के परिजनों से की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-daughters-life-was-snatched-for-27-acres-of-land/">धनबाद

: 27 कठ्ठा जमीन के लिए छीन ली बेटी की जान [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही