Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा तो देश का भी होगा विकास : प्रो दीपनारायण शर्मा

Mahuda: इग्नू अध्ययन केंद्र महुदा महाविद्यालय में शनिवार 13 मई को नये सत्र के नव नामांकित छात्र छात्राओं की परिचयात्मक बैठक हुई. बैठक में इग्नू की महत्ता एवं तकनीकी विषय पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सचिव प्रो दीपनारायण शर्मा ने कहा कि शिक्षा का स्तर जितना ऊंचा होगा, देश उतना ही विकास करेगा. इसी संकल्प के साथ इग्नू हमें आगे बढ़ा रहा है. आवश्यक्ता है उसके प्रयासों का अनुकरण करें. इग्नू प्राइवेट या सरकारी कार्य करने वालों के लिए काफी उपयोगी है. महुदा महाविद्यालय में इग्नू का स्टडी सेंटर इस क्षेत्र के छात्र छात्राओ में शिक्षा का प्रसार करने के लिए खोला गया है. महुदा के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं सहित छात्र छात्राएं, जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं व जिनके लिए नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर शिक्षा प्राप्त करना संभव नहीं है, उनके लिए इग्नू शिक्षा एवं शैक्षणिक डिग्री प्रदान करने के लिए बेहतर संस्थान है. महुदा महाविद्यालय इग्नू स्टडी सेंटर इसके लिए कटिबद्ध है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर समन्वयक प्रो गंगेश झा ने बेहतर ढंग से दिया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य प्रो श्यामलाल महतो ने किया. बैठक को प्राचार्य प्रो जियाउल हक, प्रो अरविंद कुमार महतो, प्रो सी एल रवानी, प्रो डी तिवारी, प्रो सदानंद चौधरी, प्रो मनोहर कुमार ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही