Search

धनबाद : हर्ल में स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो बेमियादी धरना- राज सिन्हा

Sindri : सिंदरी (Sindri) स्थित खाद कारखाना हर्ल में स्थानीय युवाओं को देने की मांग को लेकर भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ का महाधरना 9 मई को दूसरे दिन भी जारी रहा. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने महाधरना में पहुंचकर आंदालन का समर्थन किया. हर्ल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस मुद्दे पर वार्ता नहीं बुलाई, तो आठवें दिन से वह स्वयं बेमियादी धरना पर बैठेंगे. कहा कि इस मुद्दे पर वह जल्द ही सांसद पीएन सिंह के साथ केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मिलकर हर्ल के एचआर हेड विक्रांत कुमार को बर्खास्त करने व प्रबंधक दिप्तेन राय का तबादला करने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि धारा 144 का हवाला देकर हर्ल गेट से भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ का टेंट हटवा देना व दूसरे राजनीतिक दल का टेंट रहने देना अन्याय है. अधिकारियों के दबाव में ऐसा किया गया. इसकी शिकायत उन्होंने एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी से की है. धरना को केके गुप्ता, निताई रजवार, धर्मजीत चौधरी, कांके ग्रोवर, शैलेश सिंह, विजय सिंह, अरविंद खत्री, कुमार महतो, भाजपा के सिंदरी नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, पशुपति महतो, आशीष मुखर्जी आदि ने संबोधित किया.

मेरे ऊपर लगे आरोप गलत : एचआर हेड

इधर, हर्ल एचआर हेड विक्रांत कुमार ने कहा कि मेरे उपर लगाए गए आरोप गलत हैं. सांसद पीएन सिंह इसकी जांच करवा सकते हैं. प्रबंधन राज्य सरकार के इशारे पर काम नहीं कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mani-rabindranath-tagores-birth-anniversary-at-daffodils-academy/">धनबाद

: डैफोडिल्स एकाडेमी में मनी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp