Search

धनबाद: कतरास में 48 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

Katras :  कतरास (Katras) जनता दल यू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कतरास क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी. श्री सिंह ने मंगलवार 23 मई को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस भीषण गर्मी में मात्र 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है. इस कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है. सही ढंग से बिजली आपूर्ति नहीं होने से जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है. बिजली के अभाव में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. घर में बच्चों एवं शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मुसीबत बिजली ने बढ़ा दी है. श्री सिंह ने कहा कि 48 घंटे के अंदर कतरास क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जदयू आंदोलन के लिए बाध्य होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp