Search

 
 
 

धनबाद : समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीवीसी का चक्का जाम- रमेश टुडू

 
Nirsa : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prakash-patra-kept-fighting-till-the-last-breath-for-the-laborers-arup-chatterjee/">

(Dhanbad) के मैथन व आसपास के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर 10 अक्टूबर को झामुमो के बैनर तले डीवीसी प्रशासनिक भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. आंदोलन का नेतृत्व झामुमो नेता सह जिप सदस्य गुलाम कुरेशी कर रहे थे. झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू व प्रवक्ता अर्णव सरकार भी शामिल हुए. टुडू ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन सिर्फ आश्वासन की घूंट पिलाते आया है. लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. जिन आदिवासियों की जमीन पर डीवीसी बना है, उन्हें भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है. गोगना गांव के लोग आज भी पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा जैसी मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. कई ऐसे आदिवासी गांव हैं जहां अब तक पानी और बिजली नहीं है और न ही सीएसआर के तहत यहां के लोगों को कोई सुविधा ही मिल रही है. जब भी लोग अपनी मांगों की आवाज को बुलंद करते हैं डीवीसी  प्रबंधन वार्ता और आश्वासन देकर उनकी आवाज को दबा देता है. अब ऐसा नहीं चलेगा. धरातल पर काम करना होगा, अन्यथा झामुमो डीवीसी का चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेगा.

सीआईएसएफ व पुलिस के जवान रहे मुस्तैद

ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए प्रशासनिक भवन के पास सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस जवान मुस्तैद रहे. एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस दल-बल के साथ प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर तैनात थे. कालीपहाड़ी से जैसे ही झामुमो कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का हुजूम जुलूस की शक्ल में मुख्य द्वार पर पहुंचा बैरिकेडिंग कर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. इसके बाद लोग मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-enrollment-in-colleges-with-temporary-affiliation-if-noc-is-not-received-till-30/">धनबाद

: 30 तक एनओसी न मिला तो अस्थाई संबद्धता वाले कॉलेजों में नामांकन नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही