Search

 
 
 

धनबाद: झरिया की जनसमस्या शीघ्र दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन: अभिषेक

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह ने बुधवार 22 जून को स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर बस्ताकोला एरिया महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी को मांग पत्र सौंपा. उन्होंने महाप्रबंधक को बताया कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग से इन दिनों क्षेत्र में बेतहाशा प्रदूषण की वृद्धि हुई है, जिसे रोकने का कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है. मुख्य मार्ग पर जल का छिड़काव नहीं किया जाता है.

अधिकतर गाड़ियों के कागजात की वैधता समाप्त

परियोजना से तेज रफ्तार में गाड़ी मुख्य सड़क पर आती है, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. कोयला ट्रांसपोर्टिंग में अधिकतर गाड़ियों के कागजात की वैधता समाप्त हो गई है. पासिंग के लिए फ़र्ज़ी कागजात ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों द्वारा बनाया जाता है. सरकार के नियमों की अनदेखी कर स्थानीय लोगों को परियोजना और ट्रांसपोर्टिंग में रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है.

  ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों से जल्द करें वार्ता

उन्होंने महाप्रबंधक से कहा कि परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाली सारी कंपनियों से जल्द से जल्द वार्ता सुनिश्चित कर हमारी सभी मांगें पूरी करें. अन्यथा एक सप्ताह बाद परियोजना में चल रहे काम बंद कर आंदोलन की शुरुवात करेंगे. क्योंकि मौखिक आश्वासन के बाद कोई उचित कदम अभी तक नहीं उठाया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-asmit-nyay-manch-picketing-at-randhir-verma-chowk-on-june-25/">धनबाद

: अस्मित न्याय मंच का 25 जून को रणधीर वर्मा चौक पर धरना [wpse_comments_template]    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही