Search

 
 
 

धनबाद : अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं तो ताला लगा दीजिए : कोर्ट

 

जेल प्रशासन ने पेश की संजीव सिंह की मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट

Dhanbad : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले मे जेल में बंद संजीव सिंह के बेहतर इलाज के लिए आवेदन पर  सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी की. धनबाद जेल प्रशासन ने 48 घंटे बाद संजीव सिंह की मेडिकल रिपोर्ट दाखिल की. रिपोर्ट देखने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने नाराजगी जाहिर  करते हुए कहा कि जब अस्पताल में व्यवस्था नहीं है तो उसे ताला लगा कर बंद कर देना चाहिए. अदालत ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए जेल प्रशासन से अद्यतन रिपोर्ट तलब की है. 18 जुलाई को संजीव के आवेदन पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जेल प्रशासन से संजीव सिंह की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट अविलंब पेश करने का आदेश दिया था.

 नाबालिग से दुराचार में दोषी, सजा 21 जुलाई के

धनबाद : नाबालिग का अपहरण कर दुराचार के आरोपी मोहम्मद एजाज खान को अदालत ने गुरुवार 20 जुलाई को दोषी करार दिया है. आरोपी शादीशुदा है तथा गुलजारबाग आरा मोड़ वासेपुर का रहने वाला है. पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई की तारीख 21 जुलाई तय की है. अभियुक्त के खिलाफ पीड़िता ने बैंक मोड़ थाना में 6 दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उसका पड़ोसी मोहम्मद एजाज खान बहला-फुसलाकर उसे 27 नवंबर 2022 की सुबह 3  बजे उसे घर से भगा कर मुंबई ले गया. मुंबई के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा 3 दिसंबर 2022 की रात 10:30 बजे वे लोग धनबाद आए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही