Search

धनबाद : 1500 से अधिक वोटर होने पर दूसरे बूथ में होगी शिफ्टिंग

पदाधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन संबंधी दी गई जानकारी Dhanbad : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों को लेकर 16 जून शुक्रवार को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मुमताज अली अहमद ने बाघमारा विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलओ ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं वोटर सर्विस पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि किसी भी बूथ पर 1500 से अधिक मतदाता होने पर उसे दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा. बैठक में मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन करने, दावा एवं आपत्ति दाखिल करने, दावा एवं अपत्ति निस्तार करने और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि के बारे में जानकारी साझा की गई. इस दौरान बताया गया कि बीएलओ   घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. बीएलओ अनिबंधित योग्य नागरिक एवं भावी मतदाता की सूचना भी प्राप्त करेंगे. पहचान पत्र नहीं मिलने पर लिखित शिकायत देने को कहा गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-women-and-adolescent-girls-were-told-the-tricks-to-keep-themselves-and-others-healthy/">धनबाद:

महिलाओं व किशोरियों को बताए गए खुद व दूसरों को भी स्वस्थ रखने के गुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp