Search

 
 
 

धनबाद : लोकसभा चुनाव में कोताही हुई तो नपेंगे अफसर- के रवि कुमार

 

झारखंड के सीईओ ने धनबाद, बोकारो, गिरीडीह व देवघर में तैयारियों की समीक्षा की

Dhanbad : झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को धनबाद के समाहरणालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह व देवघर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सजग रहें. अपराधी, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों व मतदाताओं को प्रभावित करने वालों की सूची थाना स्तर पर तैयार कर उन पर कार्रवाई करें. इसमें किसी तरह की कोताही होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. बैठक में उपस्थित चारों जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी समेत सभी पदाधिकारियों को उन्होंने चुनाव के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया. साथ ही अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट पर सघन जांच कराने को कहा. पदाधिकारियों ने कहा कि चेकपोस्ट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है. इसलिए उनपर विशेष नजर रखें. समीक्षा बैठक में राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, उतरी छोटानागपुर की आयुक्त, सीआरपीएफ के डीआईजी, दुमका प्रक्षेत्र के आईजी सहित धनबाद, बोकारो, गिरिडीह व देवघर के डीसी, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ कमांडेंट के अलावा लोकसभा निर्वाचन से संबंधित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-killed-after-mistaking-her-brass-jewelery-for-gold/">धनबाद

: पीतल का जेवर सोना समझ महिला की कर दी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही