Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 30 मई तक ट्रक लोडिंग चालू नहीं हाेने पर करेंगे चक्का जाम: संयुक्त मोर्चा

Dhanbad : बस्ताकोला कोल डंप में डीओ ट्रक लोडिंग चालू करने को लेकर संयुक्त मोर्चा की ओर से 14 मई को चांदमारी मांझी बस्ती में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि कोल डंप में ट्रक लोडिंग शुरू करने के लिए कई बार अलाटमेंट बनी पर प्रबंधन की साजिश के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका. लोडिंग शुरू होने से सैकड़ों असंगठित मजदूरों को रोजगार मिलता. प्रबंधन 30 मई तक डीओ अलाटमेंट कर लोडिंग कार्य शुरू नहीं किया तो आउटसोर्सिंग व ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया जाएगा. कार्य चालू करने पर सभी यूनियन ने सहमति जता दी है. आउटसोर्सिंग खुले तीन साल बीतने पर भी अबतक ट्रक लोडिंग कार्य शुरू नहीं हो सका.वहीं पीओ आरके शर्मा ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आपसी विवाद के कारण ट्रक लोडिंग शुरू नहीं हो सका. संयुक्त मोर्चा आपस में समझौता पत्र दे तो डीओ आफर भेजूंगा. प्रेसवार्ता में जमसं और जश्रसं की ओर से एक भी प्रतिनिधि नहीं रहने से कयास लगाया जा रहा है कि लोडिंग कार्य शुरू होने में अड़चन आ सकती है. मौके पर जमसं बच्चा गुट के आरके पाठक, युवा बेरोजगार मंच के गुड्डू सिंह, बिनोद सिंह,अमरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, सांसद प्रतिनिधि रवि मिश्रा, रिंकू  शर्मा, उमाशंकर चौहान, गौतम पासवान, शंकर सिंह, नवल पासवान आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636896&action=edit">यह

भी पढ़ें:निरसा: सत्तू व मुढ़ी का फेरी करने वाला का बेटा बना जवाहर नवोदय स्कूल टॉपर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही