Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: धन-संपदा गई तो कुछ नहीं, स्वास्थ्य गया तो सब कुछ लुट गया

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार 7 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा जिले के विभिन्न केन्द्रों पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. मटकुरिया विकास नगर में आयोजित जागरुकता शिविर में एल ए डी सी एस के चीफ डॉक्टर कुमार विमलेंदु ने कहा कि स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन कहा गया है. धन संपदा चली गई, तो कुछ नहीं गया, लेकिन स्वास्थ्य   गया, तो सब कुछ लुट गया. एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट ने कहा कि बदलते समय के साथ बढ़ती बीमारियों व महामारियों के बीच शरीर को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती है. स्वास्थ्य के प्रति आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार लोगों के बीच उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहा है. कोरोना आपदा ने स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता को नया आयाम दिया है. सहायक एलएडीसीएस सुमन पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. यह खास दिन लोगों को हेल्दी रहने के लिए प्रोत्साहित करता है. सहायक एलएडीसीएस नीरज गोयल ने कहा कि जब लोग स्वस्थ होंगे, तो समाज सेहतमंद होगा  और देश-दुनिया खुशहाल होगी. सहायक एलएडीसीएस स्वाती कुमारी एवं मुस्कान चोपड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बहुत जरूरी है. जागरुकता से तमाम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं. इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर हेमराज चौहान, सुमंती कुमारी, रूही कुमारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही