Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  राम की शरण में जाओ तो सुख ही सुख मिलेगा : शिखा चतुर्वेदी

Maithan :  नास्तिक और कुछ पढ़े लिखे लोग कहते हैं कि भगवान नहीं हैं. अरे भगवान तो कण कण में हैं, लेकिन देखने के लिए उसके पास आंखें नहीं हैं. साइंस को मानें, लेकिन भगवान को नहीं भूलें. उक्त वातें कथावाचक व्यास देवी शिखा चतुर्वेदी ने जुनकुंदर प्रोजेक्ट कॉलोनी में आयोजित हनुमंत महायज्ञ में राम कथा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि भगवान के भक्त को कष्ट होते हैं, लेकिन परमात्मा उसे कम कर देते हैं. कहा कि धरा (दुखालय) पर आने वाले सभी प्राणी को दुख है, लेकिन राम की शरण में जाओ तो सुख ही सुख मिलेगा. उन्होंने कहा कि जीवन का कोई भरोसा नहीं है. इसलिए व्यर्थ नहीं गंवा कर प्रभु का गुणगान करो. कहा कि भगवान की कथा में रुचि नहीं रखने वाले को भव रोगी कहते हैं. इस रोग की एक मात्र औषधि भगवान की कथा है. संकल्प के साथ जीवन में एक नियम अवश्य होना चाहिए. भोलेनाथ को सुबह जल चढ़ाएं, तुलसी जी की सेवा करें या फिर एक माला जाप करें. उन्होंने अकबर, बीरबल और कुंभकार को रोज देखने के नियम की कथा सुनाई. उन्होंने कहा कि भगवान के बाल स्वरुप उदार होते हैं. प्रभु श्री राम के जन्म की कथा का सजीव चित्रण किया. इधर देवी देवताओं (मूर्तियों) की प्राण प्रतिष्ठा और हवन के बाद भंडारा हुआ. अनुष्ठान आचार्य मधुसूदन तिवारी, उपाचार्य छोटेलाल तिवारी, वैदिक चंदन पांडेय, युगलकिशोर, विकास झा, कपिल तिवारी, दीपक तिवारी द्वारा कराया गया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुप चटर्जी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, प्रमुख संगीता महतो, मुखिया कोमल झा, संगीता पासवान, काकुली मुखर्जी, रंजीत पासवान, प्रेम सिंह शामिल हुए. देवी जी ने सभी को हनुमान चालीसा भेंट किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह, रिंटू पाठक, राजू रक्षित, अमन सिंह, राजू चौहान, गुड्डू सिंह, बाबन मित्रा, सोनू सिंह, रुपेश चौहान, अविनाश, सूरज, रोहित सिंह, भोला चौहान, सोनू आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही