Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो हो सकता है पर्यावरण संरक्षण : ए के मंजुल

Katras :  कतरास (Katras) संस्कार ज्ञानपीठ पीयूष विहार हरिना में वन विभाग के ए के मंजुल के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया गया. 13 मई शनिवार को स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. बच्चों को संबोधित करते हुए वन रक्षी दीपक कुमार ने कहा कि छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है. एलईडी बल्ब का प्रयोग करें, जब जरूरत नहीं हो तो बल्ब ऑफ कर दें.  दो मित्र आपस में बात कर रहे हों अथवा रेलवे फाटक पर गाड़ी ख़डी हो तो वाहन का इंजन बंद रखें. एसी का प्रयोग 24 डिग्री के नीचे न करे, सौर ऊर्जा का प्रयोग करने आदि ऐसे काम हैं, जिससे पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है. उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं जंक फूड से बचने की भी सलाह दी. वन विभाग की ओर से बच्चों को उनके जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाने को कहा गया. इस अवसर परपर वन रक्षी पंचम कुमार रजक, जदीश सोरेन, संजय कुमार, विद्यालय के निदेशक (प्रबंधन) नीरजा राय, प्राचार्या रश्मि कुमारी, राहुल कुमार, मलय मिश्रा, आनंद गौतम, भगवंती नोनिया, शिप्रा शालनी, कुमारी चांदनी, लखन महतो, अमन मिश्रा, शिल्पा शुक्ला आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही