Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अर्जेंट प्रमाण पत्र चाहिए तो चुकाना होगा तीन गुना अधिक शुल्क

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी कॉलेजों द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र ट्रांसफर सर्टिफिकेट, सीएलसी, बोनाफाइड, कैरेक्टर सर्टिफिकेट के शुल्क को एक समान कर दिया है. यह निर्णय 25 अप्रैल को कुलपति प्रो. शुकदेव भोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. प्रमाणपत्रों का नया शुल्क विवि एक से दो दिनों में जारी कर देगा. प्रमाणपत्र को अर्जेंट और नॉर्मल दो श्रेणी में रखा गया है. अर्जेंट प्रमाणपत्र 24 घंटे में, जबकि नॉर्मल प्रमाण पत्र 72 घंटे में जारी किए जाएंगे. अर्जेंट श्रेणी के प्रमाणपत्र के लिए नॉर्मल से तीन गुना अधिक शुल्क चुकाने होंगे. बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ सुधिन्ता सिन्हा समेत लगभग सभी कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mahi-cricket-club-kumardhubi-defeated-giridih-to-reach-the-final/">धनबाद

: गिरिडीह को हरा फाइनल में पहुंचा माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही