Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्कूल वैन चालक बनना है तो प्रबंधन को सच्चरित्र होने का प्रमाण देना होगा. पिछले दिनों सिंदरी में स्कूल वैन चालक द्वारा बच्चियों के अपहरण की कोशिश के बाद संघ ने यह निर्णय लिया है. शिक्षित बेरोजगार स्कूल वैन संचालन संगठन की आपात बैठक में सभी ने घटना को निंदनीय बताया. संगठन के अध्यक्ष रामायण सिंह ने कहा कि विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. आये दिन नए वैन मालिक किसी न किसी स्कूल में इस व्यवसाय से जुड़ते है, जिसका पता संगठन को नहीं होता है. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से मिलकर अपना सुझाव देगा. सभी वैन चालक से कुछ आवश्यक औपचारिकता पूरी कराई जाएगी. छठ पूजा के बाद अभिभावक संघ और जिला प्रशासन के साथ बैठक भी की जाएगी. बैठक में शफीक अहमद, रमेश गुप्ता, संजय पांडे, संजय कुशवाहा, पप्पू शर्मा, मो कुर्बान, भगवान सिंह, राकेश कुमार, राजेश मेहता, नीरज कुमार, अनूप यादव, बसंत शर्मा, गौतम पांडे, तपन चौधरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: स्कूल वैन चालक बनना है तो देना होगा पूरा विवरण
Last Updated: Oct 23, 2022 12:00 AM (IST)