Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-एसीआईसी ने ग्रामीणों को दिया बांस कलाकृति का प्रशिक्षण

 
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के एसीआईसी फाउंडेशन ने टुंडी के पुनारडीह गांव में ग्रामीणों के लिए बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. 19 से 25 अप्रैल तक चले शिविर में 30 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इस दौरान ग्रामीणों को बांस से फूलदान, लैंपशेड, पेन स्टैंड, फलों की आकर्षक टोकरी, स्टार लाइट और बांस के मग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. आईआईटी-आईएसएम और नीति आयोग के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य अकुशल ग्रामीणों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उनकी आय में वृद्धि कराना था. एसीआईसी की कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा सिन्हा ने बताया कि पुनारडीह गांव के लोगों का मुख्य रोजगार बांस की टोकरी बनाना था. एक टोकरी की कीमत 40-50 रुपए के आसपास मिलती थी. लेकिन इस प्रशिक्षण के बाद उसी बांस का उपयोग कर बनाए गए आकर्षक उत्पादों की कीमत 300 से 1000 रुपया के बीच होगी. इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-should-get-rid-of-the-terror-of-stray-animals-madhurendra/">धनबाद

: आवारा पशुओं के आतंक से मुक्ति दिलाए नगर निगम- मधुरेंद्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही