Search

 
 
 

धनबाद: आईआईटी के पूर्व छात्र शांतनु घोष को मिला युवा वैज्ञानिक अवार्ड

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम से वर्ष 2021 में अप्लाइड जियोलॉजी में पीएचडी करने वाले प्रो शांतनु घोष को अर्थ सिस्टम साइंसेज सेक्शन में युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड उन्हें 3 से 7 जनवरी तक राष्ट्र संत तुकादोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडियन साइंस कांग्रेस में दिया गया. यह जानकारी आईआईटी-आईएसएम मीडिया एंड ब्रांडिंग सेल की डीन प्रो रजनी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि प्रो घोष वर्तमान में मिजोरम यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है. उन्होंने अपना पीएचडी आईआईटी-आईएसएम प्रो अतुल कुमार वर्मा और सिंफर के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ विनोद आत्माराम मेंधे की देखरेख में पूरा किया था. बताया कि प्रोफेसर घोष को वर्ष 2010 से 2015 तक क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में व्यवसायिक प्रशिक्षण के तौर पर आस्ट्रेलिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डीएसटी एंपायर छात्रवृत्ति पुरस्कार भी मिला है. उन्होंने वर्ष 2019 में हेग, नीदरलैंड में आयोजित सिंपोजियम ऑफ इंटरनेशनल कमिटी फ़ॉर कोल एंड ऑर्गेनिक पैट्रोलॉजी और 2017 में फ्रांस में आयोजित गोल्डस्मिथ कॉन्फ्रेंस में भी भाग लिया था. उनकी शानदार सफलता पर आईआईटी आइएसएम के निदेशक एवं अन्य प्राध्यापकों ने बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही