Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम धनबाद और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) मानकीकरण के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे. आईआईटी-आईएसएम के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में 23 मार्च को आयोजित वर्कशॉप में इस संबंध में दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ. वर्कशॉप को संबोधित करते सलाहकार जे रॉय चौधरी ने एमओयू के लाभ के बारे में बताया. कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े मानकीकरण संगठन हैं. बीआईएस देशभर के विभिन्न ज्वेलर्स को सोने-चांदी की ज्वेलरी का सर्टिफिकेट देने का काम करता है. बीआईएस की अपनी 8 प्रयोगशालाएं हैं और 550 से अधिक प्रयोगशालाओं के साथ नेटवर्किंग है. संस्थान के डीएसडब्ल्यू प्रो. एमके सिंह ने समझौते के लिए बीआईएस को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. शरत दास के अलावा विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शोधार्थी और संकाय सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-an-old-woman-found-outside-the-house-in-telipada-police-arrived-after-20-hours/">धनबाद
: तेलीपाड़ा में घर के बाहर मिला वृद्ध महिला का शव, 20 घंटे बाद पहुंची पुलिस [wpse_comments_template]
: तेलीपाड़ा में घर के बाहर मिला वृद्ध महिला का शव, 20 घंटे बाद पहुंची पुलिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment