Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आईआईटी धनबाद क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के 25वें पायदान पर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विश्व की प्रतिष्ठित रैंकिंग संस्था क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में आईआईटी-आईएसएम के माइनिंग एंड मिनिरल इंजीनियरिंग विभाग को दुनिया में 25वां रैंक प्राप्त हुआ है. संस्थान का यह विभाग पिछले वर्ष के मुकाबले एक स्थान का सुधार करते हुए 25वें स्थान पर पहुंचा है. इस रैंकिंग में विभाग देश भर में पहले स्थान पर है. आईआईटी की मीडिया एवं ब्रांडिंग की डीन रजनी सिंह ने बताया कि इस वर्ष संस्थान ने क्यूएस में 71.5 स्कोर किया है, जबकि पिछले वर्ष 71.4 स्कोर किया था. उन्होंने बताया कि माइनिंग एंड मिनिरल इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बॉम्बे को 35 वां और आईआईटी खड़गपुर को 39 वां रैंक मिला है. आईआईटी दिल्ली और मद्रास भी 50-70 रैंकिंग के बीच हैं, जो आईआईटी आईएसएम से काफी पीछे हैं. बता दें कि संस्थान ने वर्ष 2017 में माइनिंग एंड मिनिरल इंजीनियरिंग में 24वां रैंक प्राप्त किया था. जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ था.

  मिलेगा रैंकिंग सुधरने का लाभ

प्रो सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में अनुसंधान परियोजनाओं, खनन प्रौद्योगिकी में डिजिटलीकरण, माइनिंग टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन हब, माइनिंग इंडस्ट्री की समस्याओं का हल, अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में आईआईटी के संकाय सदस्यों और छात्रों का शोध प्रकाशन ने संस्थान के रैंकिंग को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बताया कि रैंकिंग में सुधार होने से अंतराष्ट्रीय संस्थाओं से समझौता को बढ़ावा मिलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही