Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आईआईटी में जिमखाना क्लब चुनाव संपन्न, 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आइएसएम में एक अप्रैल शनिवार को जिमखाना क्लब के चुनाव में 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा. मतदान की प्रक्रिया न्यू लेक्चर हॉल थिएटर में पूरी की गई. यहां विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए 12 बूथ बनाए गए थे. 6 ग्रुपों में वोटिंग के लिए प्रत्येक ग्रुप को दो-दो बूथ आवंटित किए गए थे. मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे शुरू हो गई थी. चुनाव में खड़े सभी 45 प्रत्याशी मौके पर मौजूद थे. सभी विद्यार्थियों का आई कार्ड चेक कर उन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया. दोपहर 12 बजे तक केंद्र में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को मतदान का मौका दिया गया.

    बैलेट पेपर से हुआ मतदान

बता दे कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया बैलेट पेपर पर हुई. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए आईआईटी-आईएसएम के लगभग सौ शिक्षक और कर्मचारियों की टीम चुनाव लगी रही. इसके साथ ही मतदान केंद्र पर 50 सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई थी. दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई. देर रात तक रिजल्ट आने की संभावना है. बता दें कि 30 सीनेट सदस्यों के चुनाव के बाद जीतने वाले प्रत्याशी आपस में अध्यक्ष, सचिव व अन्य पद का चुनाव करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही