Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम बना रोबोफेस्ट गुजरात 3.0 का चैंपियन

 

टीम को मिला 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के आठ छात्रों की टीम साइंस सिटी अहमदाबाद में आयोजित देश की सबसे बड़ी रोबोटिक्स प्रतियोगिता रोबोफेस्ट गुजरात 3.0 की विजेता बनी है. टीम को 10 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. प्रतियोगिता के लेबल-3 का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक किया गया था. टीम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र शैलेश, अंतिम वर्ष के दो छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के तनिष्क चौधरी और  माइनिंग इंजीनियरिंग के अनिकेत कुमार राय शामिल हैं.

टीम ने विकसित किया था स्व संतुलन रोबोट

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर और टीम के सलाहकार प्रो अरुण दयाल उदय ने बताया कि टीम ने एक स्व संतुलन रोबोट विकसित किया था, जो कि एक तय पथ पर खुले कंटेनर में पानी ले जा सकता है. टीम के संरक्षक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पीएचडी के छात्र आशीष सिद्धार्थ ने बताया कि टीम ने जनवरी 2023 में लेवल वन प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर 50 हज़ार रुपए और जून 2023 में लेवल-2 में क्वालीफाई कर सेल्फ बैलेंसिंग रोबोट श्रेणी में दो लाख रुपए का पुरस्कार जीता था.

लेवल 3 में 67 टीमों ने लिया था भाग

आशीष ने बताया कि सभी सात श्रेणियों में लेवल-2 में 150 टीमों ने क्वालीफाई किया था. इनमें से लेवल-3 में 67 टीमों ने क्वालीफाई किया था. जिसमें सेल्फ बैलेंसिंग रोबोट श्रेणी में 11 टीम क्वालीफाई हुई थी. जिन्हें वास्तविक प्रोटोटाइप वर्किंग रोबोट का निर्माण करना था. वर्किंग रोबोट बनाकर आईआईटी-आइएसएम की टीम ने यह पुरस्कार जीता. यह जानकारी आईआईटी-आईएसएम की कॉर्पोरेट संचार की डीन प्रो रजनी सिंह ने दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-new-ssp-hp-janardhan-took-charge-said-curbing-organized-crime-is-the-first-priority/">धनबाद

के नये #SSP एचपी जनार्दन ने संभाला पदभार, कहा- संगठित अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही