Search

धनबाद : आइआइटी-आइएसएम ने जेईई क्वालिफाइड विद्यार्थियों को कराया वर्चुअल टूर

Dhanbad : आइआइटी-आइएसएम ओपन हाउस कार्यक्रम के अंतर्गत जेईई क्वालिफाइड विद्यार्थियों को वर्चुअल टूर कराया. कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे से जूम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया. संस्थान के मीडिया व ब्रांडिंग की ओर से वीडियो और ऑडियो दिखाए व सुनाए गए. बता दें कि कार्यक्रम में ज़ूम लिंक के माध्यम से जेईई क्वालिफाइड विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था. बीते कई दिनों से सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्म पर वर्चुअल टूर प्रोग्राम को प्रचारित प्रसारित किया गया था ताकि अधिक से अधिक जेईई क्वालिफाइड विद्यार्थी इससे जुड़ सकें.

निदेशक ने बताई संस्थान की खूबियां

वर्चुअल टूर कार्यक्रम में आइआइटी-आइएसएम के निदेशक प्रो राजीव शेखर, उप निदेशक प्रो धीरज कुमार एवं मीडिया एंड ब्रांडिंग की डीन प्रो रजनी सिंह ने विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने संस्थान के भीतर आयोजित होने वाले स्पोट् र्स एक्टिविटीज से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं, कैंपस प्लेसमेंट, पैकेज, रिसर्च, लैबोरेट्री, लाइब्रेरी, टैक्समिन, एनवीसीटीआई, एआईसीसी की जानकारी दी.

अच्छे रैंकर्स को संस्थान से जोड़ने की कवायद

आइआइटी-आइएसएम में जेईई के अच्छे रैंकर्स को जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान कई योजनाओं पर काम कर रहा है. इस कड़ी में संस्थान के द्वारा घोषणा की गई है कि जेईई में 600 रैंक के भीतर लाने वाले विद्यार्थी को आइआइटी-आइएसएम नि:शुल्क पढ़ाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-celebrated-shyama-prasad-mukherjees-sacrifice-day-at-polling-stations/">धनबाद

: भाजपाइयों ने मतदान केंद्रों पर मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//