Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला की 13 जून को स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो मौत हो गई. प्रो. उजाला मंगलवार की सुबह संस्थान परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में अपने साथियों के साथ नहाने गए थे. इसी दौरान वह डूब गए. आनन-फानन में उन्हें आईएसएम के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. प्रो. यशवंत उजाला ओडिशा के रहने वाले थे. उनके एक भाई आईआईटी राउरकेला में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-rounds-of-firing-in-dhansar-due-to-extortion-from-coal-trucks-stampede/">धनबाद
: कोयला ट्रकों से रंगदारी को लेकर धनसार में 3 राउंड फायरिंग, भगदड़ [wpse_comments_template]
धनबाद : आईआईटी-आईएसएम के प्रोफेसर की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत
Leave a Comment