Dhanbad : नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)-2023 की रैंकिंग में धनबाद के आईआईटी-आईएसएम को 17वां स्थान प्राप्त हुआ है. संस्थान को 62.37 स्कोर प्राप्त हुआ है. वहीं, ओवरऑल संस्थानों में आईआईटी-आईएसएम को 53.86 स्कोर के साथ 42वां स्थान मिला है. संस्थान का परसेप्शन स्कोर काफी खराब रहा. इंजीनियरिंग संस्थानों की रैंकिंग में संस्थान को परसेप्शन में मात्र 30.85 अंक प्राप्त हुए हैं. जबकि इसका ओवरऑल परसेप्शन स्कोर मात्र 20.33 है. इसकी वजह से संस्थान की रैंकिंग इस बार खराब रही. ज्ञात हो कि बीते दो वर्षों से संस्थान परसेप्शन सुधारने के लिए प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. उल्लेखनीय है कि टॉप 100 संस्थानों की लिस्ट में आईआईटी-आईएसएम को छोड़कर धनबाद के किसी भी संस्थान को जगह नहीं मिली है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-laid-the-foundation-stone-of-many-schemes-in-chirkunda/">धनबाद
: विधायक अपर्णा ने चिरकुंडा में कई योजनाओं का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
धनबाद : एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी-आईएसएम को 17वां स्थान
Leave a Comment