Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम के छात्र लक्ष्मण को 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में पूर्वी भारत के तीन दिवसीय सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट पराक्रम का 19 मार्च को समापन हुआ. अंतिम दिन रविवार को आईआईटी-आईएसएम के छात्रों ने शीर्ष पुरस्कार जीते, जिसमें अधिकतर इनडोर और कुछ आउटडोर खेल हैँ. पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में संस्थान के एक छात्र लक्ष्मण मीणा ने पहला स्थान हासिल किया. जबकि बीबीएमकेयू के विकास कुमार महतो, आईआईटी खड़गपुर के रवि त्रिपाठी व आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज बेग के अभिषेक कुमार ने क्रमश: दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया. पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के फाइनल में आईआईटी खड़गपुर के अखिल कुमार और सिंगंगसा बगलारी ने पहले दो स्थान हासिल किए, जबकि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के राहुल कुमार सिंह और विस्वजीत महतो ने तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया. आईआईटी बीएचयू की महिला टीम ने बैडमिंटन के फाइनल में आईआईटी खड़गपुर को 2-0 से हराया. जबकि आईआईटी खड़गपुर पुरुषों के फाइनल में आईआईटी आईएसएम को 3-1 से हराकर पुरुष वर्ग में विजेता बनी. टेबल टेनिस में मेजबान आईआईटी-आईएसएम चैंपियन के रूप में उभरा और बीआईटी पटना को हरा दिया. शतरंज में भी आईआईटी-आईएसएम विजेता बनी. टूर्नामेंट में में 1000 से अधिक नवोदित टेक्नोक्रेट ने 16 इनडोर और आउटडोर खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई. समापन समारोह में भारतीय हाकी के पूर्व खिलाड़ी ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार, भारतीय प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी कई नामी खेल हस्तियों शरीक हुईं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही