Search

 
 
 

धनबाद आईआईटी-आईएसएम के स्टूडेंट ‘सेनेटरी पैड’ बाटेंगे

 
Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम परिसर में एक से 15 सितंबर तक सफाई व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत 4 और 11 सितंबर को हॉस्टल परिसर की सफाई की जाएगी. इस दौरान दौरान संस्थान परिसर और आसपास के ग्रामीण इलाकों और सरकारी स्कूलों में पौधरोपण, सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताई जाएगी. सेंटर फॉर सोसाइटल मिशन [सीएसएम] के हेड मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रो. संजीव आनंद साहू ने बताया कि सेनेटरी पैड डोनेशन के लिए संस्थान में कई स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं. केंद्र सीएसएम की अपर्णा एवं बबीता घोष संभाल रही है. यहां जमा हुए सेनेटरी पैड का वितरण ग्रामीण इलाकों की बच्चियों के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जैसे स्कूलों में किया जाएगा. सीएसएम के स्टूडेंट हेड राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के पहले फेज का अभियान एक से सात सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. जबकि दूसरे फेज का अभियान 8 से 15 सितंबर तक चलेगा. यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-and-agriculture-minister-badal-went-to-raipur/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गए रायपुर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही