Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  हैकफेस्ट में आईआईटी-आईएसएम की टीम कल करूंगा ने मारी बाजी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी आईएसएम में हैकफेस्ट हैकथॉम का रिजल्ट रविवार 9 अप्रैल की देर रात जारी हुआ. आईआईटी आईएसएम की टीम ने प्रथम तीन के साथ 10 में से सात स्थानों पर कब्जा जमाया. आईआईटी-आईएसएम के मयंक नारंग की टीम कल करूंगा ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त कर 50 हज़ार रुपये की इनाम भी जीता. संस्थान की श्रेयांश जैन की टीम एब्स्ट्रेक्ट लैब्स और अनुराग मिश्रा की टीम लेडी गार्ड ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. एब्स्ट्रेक्ट लैब्स को 30 हज़ार रुपये, जबकि लेडी गार्ड को 20 हज़ार रुपये का इनाम मिला.      देबजीत बोस की टीम सायरन स्क्वायड, असीत राय की टीम टेक्नो टर्नर्स, इंद्रनिल सेन की टीम सीआरयूडी, शुभम कुमार की टीम बिटलॉर्डस, उदयन चटर्जी की टीम फर्नीचैड, संस्कार सिंह की टीम आईआईआईटी रायपुर, और अविनाश महापात्रा की टीम टीनी कॉर्डर्स ने पहले दस में स्थान बनाया. चौथे से दसवें स्थान की टीमको दो-दो हज़ार रुपये मिले. हैकफेस्ट हैकथॉन की आयोजक टीम में शामिल अंशुमन तेजस्वी ने बताया कि टॉप-10 में शामिल लगभग सभी टीम्स ने वेब डेवलपमेंट और मशीन लर्निंग का उपयोग कर विभिन्न प्रॉब्लम स्टेटमेंट का समाधान निकाला. बता दें कि हैकफेस्ट में आईआईटी धनबाद के अलावा देश के अन्य 30 संस्थानों की कुल 80 टीम्स ने भाग लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही