Search

 
 
 

धनबाद : चंडीगढ़ में हुए हैकेथॉन में आईआईटी-आईएसएम की टीम “वेब मास्टर” बनी चैंपियन

 
Dhanbad : चंडीगढ़ में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन (एसआईएच) 2022 में आईआईटी-आईएसएम, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-success-comes-from-hard-work-dont-nurture-ego-after-that-narsaria/">

(Dhanbad) की टीम "वेब मास्टर" चैंपियन बनी. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नोडल सेंटर में हुए कार्यक्रम में टीम के सदस्यों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता. टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला है. चंडीगढ़ विवि में हुए एसआईएच के ग्रैंड फिनाले में 23 अलग-अलग तकनीकी संस्थानों की टीमों ने भाग लिया. आईआईटी-आईएसएम की टीम ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की वेबसाइट को पूरी तरह से रीडिजाइन और इसमें 10 नए फीचर जोड़कर अपग्रेड कर पुरस्कार जीता.

"वेब मास्टर" टीम में ये रहे शामिल

टीम में बीटेक थर्ड ईयर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के आशुतोष सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के शुभम कुमार कुर्रे, एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग के अभिषेक गुरव, माइनिंग के कुंदन कुमार कुशवाहा, इलेक्ट्रिकल के मेजर कुमार और मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग की राजवी ने भाग लिया. टीम के साथ मेंटर के रूप में माइनिंग इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के विद्यार्थी अमरेश जैन और मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग फाइनल ईयर बीटेक के अमन हर्ष शामिल थे. विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर ने शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-cm-is-accused-of-corruption-then-how-his-cabinet-is-clean-ravindra-rai/">धनबाद

: सीएम पर ही भ्रष्टाचार का आरोप तो उनकी कैबिनेट पाकसाफ कैसे- रवींद्र राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही