Search

धनबाद:  आईआईटी ने ग्रामीण बच्चों के लिए आयोजित की कार्यशाला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  आईआईटी-आईएसएम मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट की ओर से टुंडी प्रखंड के अपग्रेडेड मिडल स्कूल जटाखूंटी में   कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक व गणित के प्रति जागरूक किया गया. कार्यशाला का आकर्षण पपेट शो (कठपुतली शो) रहा, जिसके माध्यम से बच्चों को गणित, तकनीक व विज्ञान के प्रति जागरूक किया गया. वर्कशॉप का विषय "मोटिवेट स्कूल स्टूडेंट्स एंड टीचर्स कंसर्निंग रेलीवेंस आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन कम्युनिकेशन टेक्निक" था. मैनेजमेंट स्टडीज विभाग की असिस्टेंट प्रो डॉ रश्मि सिंह ने बताया कि यह सीरीज का 12वां वर्कशॉप था. सीरीज की शुरुआत वर्ष 2022 में जामताड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हुई थी. यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आईआईटी-आईएसएम को मिला है.   18.72 लाख की लागत से ग्रामीण बच्चों को विज्ञान, तकनीक व गणित विषय के प्रति जागरूक करना है. इसके लिए नुक्कड़ नाटक, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, खेल-खेल में जानकारी उपलब्ध कराना और ऑडियो-विजुअल प्रोग्राम के माध्यम से जानकरी को आसान बनाकर बच्चों के बीच परोसना है. कार्यशाला को संपन्न बनाने में आईआईटी-आईएसएम की एसोसिएट प्रो नीलाद्री दास और प्रीति कुमारी का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp