Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी के प्रोफेसरों ने बच्चों को रोबोट तकनीक की दी जानकारी

 
Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dyfi-burnt-effigy-of-management-in-protest-against-the-arrest-of-labor-leaders/">(Dhanbad)

के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने जिले के 2100 स्कूली बच्चों में साइंटिफिक अप्रोच बढ़ाने के उद्देश्य एक मिशन की शुरुआत की है. जिसके तहत पहला कार्यक्रम दो अगस्त को बाघमारा प्रखंड के आदिवासी स्कूल बगदाहा में हुआ. कार्यक्रम में स्कूल के 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया. वर्कशॉप में डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि सिंह ने बच्चों को एरोप्लेन से लेकर रोबोट तक में उपयोग की जाने वाली तकनीक के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन ने 18.82 लाख का एक प्रोजेक्ट विभाग को दिया है. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को जीवन के वर्तमान परिपेक्ष्य में उपयोग किये जाने वाली वस्तुओं में साइंस और टेक्नोलॉजी के महत्व को समझाना है. उन्होंने बताया कि यूनेस्को की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के 32 करोड़ विद्यार्थियों को कोरोना के दौरान लॉकडाउन में डिजिटल क्लासरूम से जुड़ने में काफी परेशानी आई थी. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक, साइंस एग्जीबिशन, साइंटिफिक मेला, गेम बेस्ड इंफॉर्मेशन मैटेरियल्स, ऑडियो विजुअल प्रोग्राम्स एंड क्लिप के माध्यम से साइंस और टेक्नोलॉजी को आसान तरीके से समझाना है. कार्यशाला में शामिल प्रोफेसर नीलाद्री दास ने विद्यार्थियों को वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर कंजर्वेशन की जानकारी दी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bdo-inspected-the-dilapidated-building-of-balliapur-girls-school/">

धनबाद : बीडीओ ने बलियापुर बालिका विद्यालय के जर्जर भवन का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही