Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम धनबाद में ऑल इंडिया प्लेसमेंट कमिटी (एआईपीसी) की 33वीं बैठक 24 सितंबर को हुई. जिसमें कैंपस प्लेसमेंट के नए ऑनलाइन मॉडल के स्थान पर वैकल्पिक प्लेसमेंट मॉडल पर विचार विमर्श करने, प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) और कैंपस प्लेसमेंट की संख्या को बढ़ाने, कॉमन स्क्रीनिंग टेस्ट को मजबूत करने, कोर को प्रोत्साहित करने, राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के प्लेसमेंट पैरामीटर को पूरा करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता आईआईटी-आईएसएम धनबाद के करियर डेवलपमेंट सेंटर की प्रेसीडेंट प्रो देबजायानी मित्रा ने की. बैठक में देशभर के 16 आईआईटी के 23 प्रतिनिधि शामिल हुए.
धनबाद: प्लेसमेंट और पीपीओ सुधारने के मकसद से जुटे देश भर के आईआईटी प्रतिनिधि
Last Updated: Sep 24, 2022 12:00 AM (IST)