Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी के वैज्ञानिक को मिला यंग इंजीनियर अवॉर्ड

 

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर के 33वें राष्ट्रीय सम्मेलन में किया गया सम्मानित

Dhanbad : आईआईटी आईएसएम के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रो अशोक कुमार को खनन इंजीनियरिंग श्रेणी में यंग इंजीनियर अवॉर्ड 2022-23 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 33वें राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया. जानकारी देते हुए आईआईटी आईएसएम की मीडिया एंड ब्रांडिंग की डीन प्रो रजनी सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया बेंगलुरु की सबसे बड़ी बहुविषयक व्यावसायिक संस्था है, जो 15 इंजीनियरिंग विषयों के इंजीनियर्स को एक मंच प्रदान करती है.

भूमिगत खनन के विशेषज्ञ हैं डॉ अशोक कुमार

बता दें कि प्रो अशोक कुमार ने वर्ष 2021 में आईआईटी-आईएसएम से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. सीएसआईआर-सिंफर में सहायक वैज्ञानिक का कार्य करने के बाद उन्होंने जुलाई 2022 में आईआईटी जॉइन किया. उनकी विशेषज्ञता भूमिगत खनन विधियां, स्ट्रेटा रॉक मैकेनिक्स, संख्यात्मक मॉडलिंग, भूमिगत उपकरण और रॉक मास कैरक्टराइजेशन, ऑटोकैड समेत अन्य में है. एससीआई जनरल में उनके 15, जबकि नॉन सी जनरल में छह पेपर का प्रकाशन हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही